लाल बहादुर शास्त्री कॉलोनी में शुक्रवार को चला अतिक्रमण हटाओ अभियान। इस दौरान करीब 1400 मकान गिरा दिए गए।
- फोटो : अमर उजाला
खरी तहसील के अंतर्गत पड़ने वाले बुजला इलाके में राजस्व विभाग की टीम ने 25 कनाल सरकारी जमीन को स्थानीय लोगों के कब्जे से मुक्त करवाया। यह कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई। जानकारी के मुताबिक बुजला के लोगों ने सरकार की काफी जमीन को अवैध रूप से कब्जे में ले रखा था। उस जमीन पर पक्के और कच्चे निर्माण किये जा चुके थे।
इतना ही नहीं सरकारी जमीन पर फसलें भी बोई गई थीं। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन की टीम ने तहसीलदार तनवीर उल मजीद के नेतृत्व में कार्रवाई करने के लिए पुलिस दल को लेकर रविवार को मौके पर पहुंची और अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। फसलों को भी उजाड़ दिया गया। हालांकि इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों विरोध भी किया। कार्रवाई के बाद प्रशासन की टीम ने कब्जा करने वाले लोगों को सख्त हिदायत दी कि यदि फिर से कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।