दिल्ली में रिठाला झुग्गी बस्ती में आग
- फोटो : ANI
जिला अंतर्गत पड़ने वाली तहसील चसाना के गांव चना में वीरवार दोपहर को सात कच्चे मकान भीषण आग में जलकर राख हो गए। दिन का समय होने से लोग बाल-बाल बचे हैं।
बताया जाता है कि बिजली का शार्ट सर्किट होने के कारण करनैल सिंह, बलबीर सिंह, दलजीत सिंह व वकील सिंह सभी पुत्र प्रेम सिंह के चार-चार कमरों के साथ ही दो कच्चे कमरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसके अलावा पूर्ण सिंह, प्रीतम सिंह, अंग्रेज सिंह सभी पुत्र शोभाराम के मकानों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने मकानों में लगी हुई आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे घर में फैल गई और वहां रखे सामान को जलाकर राख कर दिया। दूरदराज व पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण वहां पर अग्निशमन विभाग का कोई भी वाहन नहीं पहुंच पाता है। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने रिपोर्ट बनाते हुए केस दर्ज कर लिया है।