फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से दोमंजिला मकान जलकर राख

Mon, 30 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
विज्ञापन
बनिहाल के चक नारवा इलाके में रविवार को दोपहर बाद आग लगने से एक दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। हादसा रसोई गैस लीक होने के कारण हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चक्क नारवा निवासी गुलाम नबी भोरू के घर में रखे रसोई गैस सिलेंडर लीक हो रहा था।

गैस की बदबू घर में फैली थी, लेकिन इसको परिवार के लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। इस बीच किसी चिंगारी के कारण आग भड़क गई। देखते ही देखते गुलाम नबी का घर आग की लपटों के बीच आ गया। इससे उसका दोमंजिला मकान कुछ ही देख में राख के ढेर में तब्दील हो गया। हालांकि इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन जब तब दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचती, तब तक घर जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। परिवार के लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को गैस लीक होने की जानकारी दी। इस घटना से मकान में रहने वाला गुलाम नबी और उसके भाई मोहम्मद रफी का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग प्रशासन से की है। पुलिस ने इस मामले में बनिहाल थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें