फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचा सराफ

Mon, 30 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
गाोली मारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तरवां थाना क्षेत्र के महगूगंज बाजार में रविवार की सुबह सराफा व्यापारी की हत्या की नीयत से बाइक सवार बदमाशों ने उसे लक्ष्य कर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान सराफ ने जमीन पर लेटकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, बदमाश गाजीपुर जिले की ओर फरार हो गए। गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन करने के बाद लौट गई। अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तरवां थाने के सरायभादी गांव निवासी लालता यादव पुत्र बरसाती की महगूगंज बाजार में सराफा की दूकान है। यूनियन बैंक के पास स्थित अपनी दूकान खोलकर लालता यादव रविवार की सुबह बैठे हुए थे। करीब साढ़े दस बजे उसकी दूकान से सामने एक काले रंग की पल्सर बाइक रुकी। जिस पर सवार तीन बदमाश मुंह बांधे हुए थे। बदमाश बाइक से उतरकर लालता की दूकान की तरफ बढ़ने लगे।

जबकि बदमाशों को देख लालता दूकान छोड़कर भागने लगे। दूकानदार को भागते देख बदमाशों ने उस पर गोली चलाई लेकिन वह जमीन पर लेट गया। बदमाशों ने लालता की हत्या की नीयत से ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई लेकिन लालता यादव बच निकले। उधर, गोली की आवाज से महगूगंज बाजार में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि बदमाश पुन: अपनी बाइक पर बैठे और गाजीपुर जिले की ओर भाग निकले।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सीओ लालगंज एसपी तोमर और एसओ तरवां राजेश सिंह मौके पर पहुंचे मौका मुआयना कर पुलिस वापस लौट गई। सीओ ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें