फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दुुकानें और तीन मकान जलकर राख

Sat, 11 Feb 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/डोडा/भद्रवाह
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डोडा जिले के गंदोह तहसील अंतर्गत पड़ने वाले मलिकपुरा भलैसा में वीरवार की देर रात को भीषण आग लग गई। इस में सात दुकानें, तीन मकान और एक कार जलकर राख हो गए। स्थानीय लोगों की काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलिकपुरा भलैसा में गुलाम मोहम्मद के घर से वीरवार की रात करीब पौने एक बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी। जब आसपास के लोगों को पता चला तो आनन-फानन में आग बुझाने का प्रयास किया गया, परंतु लपटें इतनी तेज हो चुकी थी कि वह कुछ ही देर में साथ के दो और मकान और सात दुकानों को अपनी चपेट में ले लिए। इस घटना में करोड़ों के नुकसान का अंदेशा है।

संयोग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। बताया जाता है कि गुलाम मोहम्मद के अलावा मो. हनीफ, अल्ताफ हुसैन, अब्दुल अजीज और अन्य के मकान जले। एसडीपीओ गंदोह संन्नी गुप्ता ने बताया आधे घंटे के अंदर पुलिस दल मौके पर पहुंच गया था। जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंचा तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन


फायर स्टेशन खोलने की मांग पर प्रदर्शन
डोडा। आग की घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार की सुबह ठाठरी-किलोतरान सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी गंदोह में फायर स्टेशन खोलने की मांग की। मौके पर पहुंचे डीसी हनीफ मलिक ने पीड़ितों को मुआवजा और फायर स्टेशन का आश्वासन देकर शांत करवाया।प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार पहले भी प्रशासन से गंदोह में फायर स्टेशन खोलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। यदि फायर स्टेशन यहां होता तो आग से इतना नुकसान नहीं होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें