फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से छह यात्री घायल

Wed, 01 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारादरी जीरो मोड़ क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज गति कार के सड़क के किनारे पलट जाने से उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो को गंभीर हालत में जम्मू रेफर कर किया गया।
विज्ञापन


कार (जेके02बीपी-6903) चिनाब दरिया पर बने पुल को तेज गति से पार कर रही थी। पुल के पार करते ही कार को तेज झटका लगा और वह सीधे पलट गई। इस हादसे में उसमें सवार कुलदीप कुमार, कमलजीत, गणेश कुमार, संजय कुमार सभी निवासी गांव नदौर नगरोटा तथा सुनील कुमार निवासी रामनगर व राहुल निवासी नगरोटा घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने सभी को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल लाने वाले लोगों के अनुसार अगर कार करीब बीस से पच्चीस मीटर पीछे पलटी होती तो वह सीधे चिनाब में गिरती और बड़ा हादसा होता। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गणेश तथा राहुल को जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। तलवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें