फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो ने तेज रफ्तार में बस को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बाड़या इलाके में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में पीडीपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुखदेव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। बोलेरो की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब दस बजे सलाथिया चौक की तरफ जा रही बोलेरो डीसी कार्यालय के पास सड़क के किनारे खड़ी बस के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने देखा कि बोलेरो वाहन आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कुछ समय के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों ने वाहन के अंदर देखा तो पाया कि पीडीपी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुखदेव शर्मा गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं। उन्होंने तुरंत सुखदेव शर्मा को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें