फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 किलो भुक्की के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने रविवार को मजालता व रौन दोमेल इलाके में 27 किलो भुक्की के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी हेडक्वार्टर के दिशा निर्देश में रौन दोमेल पुलिस चौकी के इंचार्ज ख्यातीमान खजूरिया ने रौन दोमेल में नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने ट्रक नंबर पीबी10वी-आर812 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी में ट्रक से करीब 12 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय बेअंत सिंह और सुखविंद्र सिंह को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला मजालता में सामने आया, जहां एसएचओ मजालता उर्फ प्रवीज ने टैंकर नंबर एनएल01एए-0621 को तलाशी के लिए रोका और टैंकर के अंदर से 15 किलो भुक्की बरामद की। पुलिस ने उसी समय चालक उत्तम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें