उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर दो वाहन दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य दो घायलों को उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी अनुसार शाम करीब पांच बजे बाल नगर इलाके में मेटाडोर नंबर जेके14बी-1613 ने सड़क किनारे पर पैदल चल रहे रतन चंद को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में सुधार न होने पर जीएमसी रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना चक में रेलवे स्टेशन के नजदीक हुई, जहां मोटरसाइकिल नंबर जेके14ई-1570 की सामने से आ रही स्कूटी नंबर जेके14डी-5909 के साथ टक्कर हो गई। टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। ब्यूरो