फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा विवाहिता का कोई सुराग नही ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कुछ दिन पहले गांव रैंगी से एक विवाहिता के अगवा किए जाने का मामला सामने आया था। उसका अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बताया कि विभिन्न जगहों पर विवाहिता की तलाश की गई। उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

विवाहिता के पति याकर हुसैन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके घर से रात को कुछ लोगों ने उसकी पत्नी को अगवा कर लिया, वह घर पर नहीं थे और उन्हें जिन लोगों पर शक है उसके बारे में भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि करीब 20 दिन से उसकी पत्नी का कोई पता नहीं है उनका आरोप है कि पुलिस भी कुछ नहीं कर रही है तथा जल्द ही उसकी पत्नी का पता न चला और उसे वापस न लाया गया तो वह सड़कों पर उतर आएगा। कुद पुलिस के थाना प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। विवाहिता की तलाश जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें