फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवान ने खुद को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रैंबल थाना क्षेत्र के चक इलाके में स्थित आईटीबीपी के प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार देर रात को जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बुधवार देर रात को करीब दो बजे 25 वर्ष के कांस्टेबल भोपिंद्र सिंह निवासी धक्क पठानकोट ने अचानक ही अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। इससे मौके पर ही जवान की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनने के बाद बाकी के सभी जवान मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को आईटीबीपी के हवाले कर दिया। पुलिस अब जांच कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर जवान ने किस हालात में खुद को गोली मारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें