फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुक्त करवाए मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। घगवाल पुलिस ने मवेशी तस्करी के दो प्रयासों को विफल कर 14 मवेशियों को मुक्त करवाने में सफलता पाई। इस दौरान दो वाहनों को सीज कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ निवासी नगरोटा (जम्मू) और कुलदीप कुमार निवासी चक मुरारा बिश्नाह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला पुलिस ने मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी के तहत घगवाल पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में टपियाल में नाका लगाया गया था। इस दौरान एक लोड करियर को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को भगा ले गया और आगे सुनसान मार्ग पर खड़ा कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन से दो मवेशियों को मुक्त करवाया। दूसरे मामले में कठुआ की ओर से आ रहे ट्रक (जेके02एच9811) को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने नाका तोड़ कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने जतवाल के पास ट्रक को रोकर चालक और अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वाहन की तलाशी लेकर उसमें लदे 12 मवेशियों को मुक्त करवाया। उक्त दोनों लोग मवेशियों के बारे में उचित दस्तावेज और जानकारी नहीं दे पाए, जिस कारण पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके अलावा दोनों वाहनों को सीज कर लिया है।
तस्कर अपना रहे नए-नए हथकंडे
मवेशी तस्करी को रोकने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस कारण तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब मवेशी तस्करी में परमिट वाहनों की जगह निजी वाहनों का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में छह प्रयास विफल
माह स्थान मवेशी मुक्त गिरफ्तार
27 नवबंर घगवाल 10 -
28 नवंबर घगवाल 14 -
03 दिसंबर घगवाल 16 02
03 दिसंबर सुपवाल 03 -
09 दिसंबर घगवाल 06 -
11 दिसंबर घगवाल 14 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें