फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उत्तर प्रदेश में ढाई वर्ष की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने के विरोध में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के सदस्यों ने मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी संस्था के साथ रोष रैली निकाली और आरोपियों का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आए दिन हवस के पुजारी बच्चियों को अपना शिकार बना रहे हैं। केंद्र सरकार को इसे रोकने को लेकर सख्ती के साथ काम करना चाहिए।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रधान सुशांत शर्मा के नेतृत्व में मातृशक्ति जिला उधमपुर की इकाई के सदस्यों ने शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वीनस चौक के पास निजी स्कूल के बाहर से रोष रैली निकाली। रोष रैली सैला तालाब चौक, चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट से होकर इंदिरा चौक पर पहुंच कर संपन्न हुई। इंदिरा चौक में सभी ने मिलकर दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुशांत शर्मा ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में आए दिन बच्चियों से दुष्कर्म और उनकी हत्याएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे लेकर राजनीति कर रहे हैं। ऐसे लोगों की जितनी भी निंदा की जाए कम है। सरकार के देश की बच्चियों व युवतियों की सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाने की जरूरत है। तभी इस पर नकेल कसी जा सकती है।
मातृशक्ति जिला संयोजक पामीला शर्मा और दुर्गावाहिनी प्रमुख ने कहा कि देश की जनता बच्चियों के साथ दुष्कर्म को किसी कीमत पर भी सहन नहीं करेगी। छोटी सी राशि के लिए छोटी की बच्ची निर्मम हत्या कर दी जाती है। उनकी मांग है कि दुष्कर्म व हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इसके अलावा सरकार बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के साथ ऐसा कानून बनाए कि दोबारा ऐसा करने वाले में कोई सोच भी न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें