फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में मकान पर छापामारी, पशुओं की खाल मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

टांडा गांव में पशु कटान की शिकायत पर पुलिस ने मकान में छापा मारा। पुलिस को मकान से पशुओं की खाल मिली हैं। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पशु चिकित्सक से खाल की जांच कराई गई। पुलिस को मकान से 55 पशुओं की खाल बरामद हुई है। मकान में अवैध कटान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस जांच करने में जुट गई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह को सूचना मिली की कि टांडा गांव में अवैध पशु कटान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस बल के साथ एक मकान में छापा मारा। इस दौरान मकान के से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़ा तो अंदर पशुओं की खाल पड़ी मिली। मकान से 55 पशुओं की खाल बरामद हुई है। आरोपी पुलिस के सामने से भाग गया। पशु चिकित्सक राहुल कुमार ने खाल की जांच की। उन्होंने बरामद खालें डेढ़ माह पुरानी बताई हैं। मकान में अवैध पशु कटान होने की आशंका जताई। पुलिस को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि मकान में डेढ़ माह पहले पशु कटान किया जा रहा था। कुछ पुलिस कर्मी यहां से हफ्ता भी ले जाते थे। पुलिस ने खाल को कब्जे में ले लिया। आरोपी की पहचान कराने में जुट गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मकान से खाल बरामद हुई है। पशु कटान होने की आशंका है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें