उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वषीय की महिला ने सीन ब्राह्मणा गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात के समय एक महिला पुलिस स्टेशन रैंबल पहुंची और पुलिस को बताया कि राम कुमार निवासी सीन ब्राह्मणा ने उसको अकेले बनाकर अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया। परिवार के सदस्यों को इसके बारे में बताया और वह उसको लेकर पुलिस स्टेशन आ गए। महिला के बयान लेने के बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा और साथ ही धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रात के समय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो