उधमपुर/जिब। रैंबल थाना क्षेत्र के मंथल इलाके में टिकरी पुलिस चौकी के पास सोमवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ पर लगाए फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ। पुलिस ने संदिग्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार रात करीब नौ बजे मंथल में कुछ लोगों ने गणेश कुमार निवासी डुडू का शव पेड़ पर लगाए फंदे पर लटकता हुआ देखा। तुरंत इसकी सूचना टिकरी पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को जांच में पता चला कि गणेश कुमार पिछले कुछ वर्ष से मंथल में ढाबे पर काम कर रहा था और पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान भी था। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।