फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारों को पकड़ने की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमला करने के सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग पर प्रदर्शन
विज्ञापन

घोरडी में नौ मार्च की रात भूमि विवाद में हमला करने का मामला, घायल सात लोगों में से एक की हो चुकी है मौत
कहा- हमलावरों की संख्या दस से ज्यादा थी, पुलिस ने पकड़े सिर्फ पांच को

अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर। घोरडी में नौ मार्च की रात को भूमि विवाद में सुरेंद्र सिंह के परिवार पर जानलेवा हमला करने के सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग पर मंगलवार को ग्रामीणों व पीड़ित परिवार ने डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि अभी तक पुलिस ने केवल पांच लोगों को ही पकड़ा है, जबकि हमला करने वालों की संख्या दस से ज्यादा थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घोरडी के ग्रामीणों और पीड़ित परिवार ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि नौ मार्च की रात को रतन सिंह, नेक राम, सुखदेव सिंह ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसके परिवार के सभी सदस्यों पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में परिवार के सात सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में एक सदस्य ने जीएमसी में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत के बाद पुलिस ने पांच हमलावरों को गिरफ्तार किया। लेकिन अभी तक अन्य हमलावरों को नहीं पकड़ा गया है। भूमि पर कब्जा करने के लिए रतन सिंह ने सोची समझी साजिश के तहत परिवार पर हमला किया था और उनका उद्देश्य पूरे परिवार को मारने का था। प्रदर्शन के दौरान कहा कि पुलिस को सभी आरोपियों के बारे में जानकारी दी है, लेकिन कई हमलावर अभी भी नहीं पकड़े गए हैं। वह बाहर घूूम रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर रही है। कई बार पुलिस से सभी आरोपियों को पकड़ने की मांग की गई, लेकिन अभी तक पुलिस ने अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा है। आखिर में उधमपुर में पहुंचे हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द हमला करने के सभी आरोपियों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाए। जब तक पुलिस सभी आरोपियों को पकड़ कर कार्रवाई नहीं करती है, तब तक सभी आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें