उधमपुर/पंचैरी। गांव में मवेशी चराने गई किशोरी को दुष्कर्म का शिकार बनाने वाले आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पंजाब और हिमाचल प्रदेश गई टीम को शुक्रवार को भी कामयाबी नहीं मिली है। आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
गौरतलब है कि पंचैरी थाने में 15 अप्रैल को किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने दो टीमों का गठन कर छापेमारी का काम शुरू किया था। बुधवार को पुलिस को पता चला था कि आरोपी का मोबाइल फोन किसी दूसरे राज्य में एक्टिवेट हुआ था और फिर बंद हो गया था। बुधवार रात को पुलिस ने एक टीम को पंजाब और हिमाचल प्रदेश की तरफ रवाना कर दिया था। वीरवार को इस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन किसी तरह से भी कामयाबी नहीं मिली है। छापेमारी का काम शुक्रवार को भी जारी रहा, लेकिन पुलिस को किसी तरह से भी कामयाबी नहीं मिली है।