फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने फर्जी नंबर ट्रक से मुक्त करवाए 17 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर बलिनाला इलाके से पुलिस ने मंगलवार रात को फर्जी नंबर ट्रक से 17 मवेशी मुक्त करवाए हैं। यातायात पुलिस के रोकने पर चालक ट्रक को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहली बार फर्जी नंबर का ट्रक पकड़ा गया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार यातायात पुलिस ने मंगलवार रात को बलिनाला इलाके में नाका लगाया था। इस दौरान ट्रक (जेके02बीक्यू-1861) को तलाशी के लिए रोका। लेकिन चालक ने ट्रक को रोका और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके अंदर 17 मवेशी थे। पुलिस ने जब ट्रक के नंबर व चेसी नंबर का मिलाप किया तो दोनों अलग मिले। चेसी नंबर के अनुसार ट्रक का नंबर गलत था। पुलिस समझ गई कि ट्रक में नकली नंबर लगाया है। ट्रक को जब्त कर उधमपुर पुलिस स्टेशन पहुंचाया और मवेशियों को नगर परिषद के कैटल पांड में रखा है।
करीब छह माह से यातायात पुलिस फर्जी नंबर के वाहनों को पकड़ने में काम कर रही है। पुलिस ने अभी सात से अधिक फर्जी नंबर के वाहन जब्त किए हैं। इनमें महेंद्रा, टैंपो, कार सहित अन्य वाहन शामिल हैं। यह सभी वाहन नकली नंबर के थे और इन्हें अन्य राज्यों से चोरी कर फर्जी नंबर लगाए गए थे। मंगलवार रात को पुलिस ने पहली बार फर्जी नंबर का ट्रक जब्त कर मवेशी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें