भद्रवाह। भद्रवाह के जेल में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत हो गई। बीमार होने पर कैदी को अस्पताल लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार दोपहर के समय तिलक राज पुत्र कीमत लाल निवासी तारु चक जम्मू को चक्कर आया। इसके बाद वह गिर गया। जेल में तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। संवाद