फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो ट्रैवल की बैटरी ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के हाउसिंग कालोनी मोहल्ले से रविवार रात को चोरों ने निजी स्कूल की बस के अंदर से बैटरी चोरी कर ली। सुबह जब चालक बस को स्टार्ट करने लगा तो पता चला कि इसमें बैटरी ही नहीं है। स्कूल के मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

स्कूल के मालिक ने बताया कि उनकी बस स्कूल के बाहर खड़ी होती है। सुबह जब चालक बच्चों लेने के लिए बस को स्टार्ट करने लगा तो बस स्टार्ट नहीं हुई। जब चालक ने जांच की तो पता चला कि बस की बैटरी गायब है। बस का एक शीशा भी खुला हुआ था। चोरों ने इसी का फायदा उठाया और अंदर प्रवेश कर बैटरी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि इसके आसपास कुछ सीसीटीवी लगे हैं। इसके बारे में पुलिस को जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें