फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने दो महिलाओं को चिट्टे समेत किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि क्रिमची मानसर में पड़ते डबरेह में दो ड्रग तस्कर महिलाएं क्षेत्र मेें स्थानीय लोगों के बीच हेरोइन जैसे मादक पदार्थ बेचती हैं।
विज्ञापन

इस पर एसएचओ उधमपुर रघुवीर चौधरी व एसएचओ महिला सेल के साथ मिलकर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके चलते दोनों महिलाओं को क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर हलीमा पत्नी बशीर अहमद की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.33 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरी महिला निशाद पत्नी मोहम्मद रऊफ से एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और 9.36 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई दोनों नशा तस्कर डबरेह मोड़ की रहने वाली हैं। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें