फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एटीएम कार्ड और लोहे की छड़ें चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामबन पुलिस ने शुक्रवार को ऑटोमेटिक ट्रेलर मशीन (एटीएम), कार्ड और लोहे की छड़ें चुराने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामबन पुलिस ने रामबन और गूल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में दो अलग-अलग चोरी के मामलों को सुलझाया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई संपत्ति बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद शरीफ पुत्र गुलाम नबी निवासी गांव सावनी तहसील और जिला रामबन ने पुलिस स्टेशन रामबन में शिकायत दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड चुरा लिया है। उसके बैंक खाते से 20,000 रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस स्टेशन रामबन में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यथासंभव प्रयास करके आरोपी इम्तियाज अहमद पुत्र सलाम दीन निवासी गांव सुंदगली मैत्रा, रामबन को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य मामले में गूल पुलिस ने एक नागरिक का लोहे की छड़ें चुराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। गूल पुलिस ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों ने चोरी के मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अशरफ पुत्र अब्दुल रशीद लोहार निवासी जमसलान तहसील मोहोर जिला रियासी और मोहम्मद शफी निवासी घागरा टाटा पानी गूल को गिरफ्तार किया गया। उनके खुलासे के आधार पर गूल पुलिस ने 50,000 रुपये की लोहे की छड़ें बरामद की हैं। दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें