रामबन। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर खूनी नाले के गुज्जर मोड़ पर श्रीनगर की ओर जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में लुढ़क गया। इससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू से कश्मीर जा रहा एक ट्रक नंबर जेके01एजे-5681 अनियंत्रित होकर 400 फुट गहरी खाई में गिर गया, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को खाई से निकाला। बाद में पुलिस ने मृतक चालक की पहचान उमर हुसैन वार पुत्र मोहम्मद हुसैन वार निवासी एडीपोरा, बोमई, तहसील, सोपोर, जिला बारामुल्ला के रूप में की। एसएचओ, पुलिस स्टेशन रामबन विजय कोतवाल ने घटना की पुष्टि की और कहा इसा मामले में मामजा दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है। संवाद