फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने 40 मवेशी मुक्त कराए, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने 40 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाया है। इस आरोप में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना मजालता की पुलिस टीम ने बरयालता धार रोड पर गश्त के दौरान एक वाहन नंबर पीबी02सीसी-8076 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान वाहन के अंदर 12 गोवंश लदे पाए गए। उनको अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। वाहन में गोवंश तस्कर (चालक) गुरजंत सिंह निवासी माछेरपुरा, बटाला पंजाब को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने जानकारी दी कि सभी गोवंश को बचा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना मजालता में मामला दर्ज किया गया है। उधर, बट्टल मोड़ के पास एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की तलाशी के लिए नाका लगाया हुआ था। इसके चलते पंजाब की ओर से आ रहे लोड कैरियर वाहन नंबर जेके06बी- 3913 को जब तलाशी के लिए रोका तो उसमें चार मवेशी पाए गए। उन्हें अवैध रूप से घाटी की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर ही मवेशियों को मुक्त करवाकर अपने कब्जे में लेकर दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मवेशी तस्करों की पहचान मंजूर अहमद निवासी पोंडा धार डोडा व मोहम्मद शफी निवासी शोडन धार डोडा के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह पुलिस ने टिकरी में गोवंश तस्करी के एक और प्रयास को विफल कर 24 मवेशियों को बचाया है। इस मामले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गोवंश तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस चौकी टिकरी की पुलिस टीम ने नाका प्वाइंट टिकरी पर नियमित वाहन जांच ड्यूटी के दौरान वाहन संख्या एचआर 63सी-5664 वाले एक वाहन (कैंटर) को जांच के लिए रोका। वाहन की जांच के दौरान, उसमें 24 गोवंश लदे हुए पाए गए। इन्हें बिना अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। इस आरोप में वाहन के चालक सबनूर निवासी नकुर, सहारनपुर रोड, खजूर, हेरी, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें