फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आग लगने से मकान के भीतर रखा सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। बीती देर रात ब्लाॅक टिकरी के चक्खड़ गांव में एक परिवार के कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे पूरा घर आग की चपेट में आ गया और घर का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि आग लगने की जानकारी मिलने के फौरन बाद घर के भीतर सो रहा पूरा परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार सहित घर के भीतर सो रहा था। रात को साढ़े 12 बजे के करीब उनके पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर घर में आग लगने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे तुरंत अपने परिवार के सभी सदस्यों और मवेशियों को लेकर सुरक्षित घर के बाहर निकल आया लेकिन घर के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग की इस घटना में उनके सारे दस्तावेज, कपड़े, बिस्तर, खाने पीने का सामान और पैसे वगैरह सबकुछ जलकर राख हो गया है। उन्हाेंने सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है। लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता करने की अपील की है।
बेघर हुए परिवार को प्रशासन ने पहुंचाई तत्काल राहत
टिकरी में बीती देर रात पेश आई आगजनी की घटना में बेघर हुए परिवार को प्रशासन की तरफ से राहत सामग्री प्रदान कर तत्काल सहायता मुहैया करवाई गई हैं। वीरवार सुबह तहसीलदार जय सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से बातचीत कर उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि टिकरी में पेश आई घटना बेहद दुखद है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए तत्काल सहायता के तौर पर दो टेंट, 10 कंबल, गद्दे और कुछ खाने-पीने की जरूरी सामग्री प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें