उधमपुर। पुलिस थाना उधमपुर के अंतर्गत आठ दिसंबर को अब्दुल रशीद निवासी मेतरा गोबिंद पुरा रामबन को 03.92 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था जोकि पुलिस रिमांड में था। उसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जांच अधिकारी पीएसआई अभिनव भट्टी ने आरोपी की न्यायिक रिमांड की मांग की थी, जोकि पुलिस हिरासत में है और उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत में रिमांड के कागजात पेश किए गए। उसके कब्जे से 03.92 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। आरोपी की ओर से मुख्य कानूनी सहायता बचाव वकील सुरिंदर खजूरिया उपस्थित थे। आरोपी व्यक्ति को आठ दिसंबर 2024 को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में मुंसिफ/जेएमआईसी, उधमपुर की अदालत ने नौ दिसंबर को दिए गए पहले रिमांड के तहत पुलिस हिरासत में भेजा था। अदालत ने उसके खिलाफ लगाए गए अपराध जघन्य और गैर-जमानती मानते हुए और जांच के प्रारंभिक चरण के चलते न्यायिक रिमांड के लिए प्रार्थना की अनुमति दे दी और आरोपी व्यक्ति को 14 दिनों की अवधि के लिए यानी 24 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस अवधि के दौरान वह जिला जेल उधमपुर में रहेगा और इसकी समाप्ति के बाद उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।