चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बुधवार की देर शाम को कस्बे के मेन बाजार में एक व्यक्ति की अपनी ही दुकान के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और वीरवार को उसका पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम को जब वार्ड नंबर छह चिनैनी निवासी विकास गुप्ता (35) मनियारी की दुकान पर नहीं मिलो तो आसपास के दुकानदारों ने इसके बारे में परिजनों और कुछ गणमान्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद उसकी दुकान के साथ ही स्टोर में देखा तो संदिग्ध परिस्थितियों में वह फंदे से लटका हुआ था।
वहीं मौके पर पुलिस टीम तथा एफएसएल टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए और उसके बाद शव सीएचसी अस्पताल के शवगृह में रख दिया। वीरवार को डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।