रियासी। वार्ड चार शास्त्री नगर में शरारती तत्वों ने एक आल्टो कार का शीशा तोड़ दिया।
जिस स्थान पर कार का शीशा तोड़ा गया, उसके पास नगर परिषद की ओर से पार्किंग बनाए जाने का काम जारी है। मोहल्ले में रहने वाले स्थानीय लोगों के अलावा किरायेदार अपने वाहन वहां खाली स्थान पर पार्किंग करते हैं।
वीरवार शाम को किसी ने कार का पिछला शीशा टूटा हुआ देखा तो इसकी सूचना मालिक को दी। बाद में मौके पर कार मालिक की पत्नी पहुंची। इसके साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की। बताया जाता है कि कार के पास से बियर की खाली बोतल भी मिली, जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने नशे में कार का शीशा तोड़ा है। हालांकि शीशा तोड़ चोरी किए जाने की भी चर्चा है। उक्त स्थान पर बिजली की भी ज्यादा व्यवस्था नहीं है और अंधेरा छाया रहता है।