रामनगर। रामनगर कस्बे में नापतोल विभाग की ओर से दुकानदारों के तराजुओं, कंडे का सत्यापन करवाने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 दुकानदारों ने तराजुओं का सत्यापन करवाकर मोहरें लगवाईं।
शुक्रवार सुबह 11 बजे कस्बे के बस अड्डे पर स्थित शिव मंदिर में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नापतोल विभाग की अधिकारी रीता शर्मा मौजूद रहे। पहले दिन शिविर सुबह 11 से लेकर शाम 4:30 बजे तक जारी रहा।
अधिकारी रीता शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को शिविर का समापन होगा। उन्होंने कस्बे और ग्रामीण दुकानदारों को तराजुओं का सत्यापन करवाने के साथ उपकरणों पर मोहरें लगवाने की अपील की। साथ ही कहा कि अगर कोई भी दुकानदार इस शिविर में नहीं पहुंचता है तो उस दुकानदार को तराजुओं का सत्यापन करवाने और उपकरणों पर मोहरें लगवाने के लिए उधमपुर कार्यालय में आना पड़ेगा।