फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ कर्मी ने साथी जवानों पर की फायरिंग, हेड कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। बगलिहार हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट (बीएचईपी) चंद्रकोट में तैनात सीआईएसएफ कर्मी ने साथियों पर फायरिंग कर दी। वारदात में हेड कांस्टेबल घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया। वहीं, ऐन मौके आरोपी कर्मी से बंदूक छीन कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सूरज कुमार ने पुलिस स्टेशन चंद्रकोट में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार कांस्टेबल दानेश मल्हा ने ब्रीफिंग में मौजूद अन्य जवानों को मारने के इरादे से सर्विस राइफल एके-47 से फायर कर दिया। इसमें हेड कांस्टेबल सुरिंदर कुमार घायल हो गए। आरोपी से अन्य जवानों ने समय रहते बंदूक छीन ली, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथियों पर गोली चलाने वाले सिपाही के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें