फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता के दर्शन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लूटी वाहवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में देश के 10 राज्यों से आए भारत स्काउट एंड गाइड के 165 सदस्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे हैं। साथ ही वे ट्रेकिंग कर स्थानीय रहन-सहन और डुग्गर संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ट्रेकिंग और सांस्कृतिक शिविर के लिए भारत स्काउट एंड गाइड सदस्यों ने शुक्रवार को भवन में मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने माता से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की, साथ ही माता के दर्शन करने आ रहे भक्तों के लिए बोर्ड की ओर से किए प्रबंधों का जायजा लिया। शनिवार रात को श्राइन बोर्ड के त्रिकुटा भवन में भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्यों ने अपने-अपने राज्यों की संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर माता वैष्णो देवी मार्ग पर पंचायत पुराना दरुड की सरपंच रेखा राजपूत मुख्यातिथि थीं, जबकि आशा देवी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने सदस्यों की प्रस्तुति को सराहा। रविवार सुबह भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य ट्रेकिंग के लिए नौ देवियां धार्मिक स्थल रवाना हुए। इस दौरान एसडीपीओ कटड़ा कुलजीत सिंह के साथ थाना प्रभारी निशांत गुप्ता ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एसडीपीओ ने कहा कि बाहरी राज्यों से आए कैंप के सदस्य स्थानीय रहन-सहन के साथ डुग्गर संस्कृति से रूबरू हो रहे हैं। साथ ही वे अपने-अपने प्रदेशों की विभिन्न संस्कृतियों को प्रस्तुत कर रहे हैं। कैंप के सदस्यों ने रविवार को ट्रेकिंग के दौरान नौ देवियां धार्मिक स्थल पर हाजिरी लगाई, और प्राकृतिक व शुद्ध वातावरण के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर भारत स्काउट एंड गाइड रियासी के उपप्रधान राकेश शर्मा, अरुण शर्मा, अजय सिंह, जिला ट्रेनिंग कमिश्नर व सचिव शेख अनायतुल्ला, आदि मौजूद रहे।

भारत स्काउट एंड गाइड़ के सदस्य रंगारंग कार्यक्रम करते हुए 10 नंवर नौ देविया रवाना होने पर हरी झंड़- फोटो : KATRA

भारत स्काउट एंड गाइड़ के सदस्य रंगारंग कार्यक्रम करते हुए 10 नंवर नौ देविया रवाना होने पर हरी झंड़- फोटो : KATRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें