फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में दिखेगा जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट का रोमांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोली के जरिये किया जा रहा खिलाड़ियों का चयन, 12 टीमों में होगा मुकाबला
विज्ञापन

रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। 25 फरवरी से जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। खास बात यह है कि बारह टीमें भाग लेंगी। इनमें सिर्फ जिले में रहने वाले खिलाड़ी ही खेल सकेंगे। खिलाड़ियों का चयन बोली के जरिये किया जा रहा है। इसके तहत 477 खिलाड़ियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं जिन पर टीम मालिकों की ओर से दिलचस्पी दिखाई जा रही है।
युवा खिलाड़ी हृतिक चौहान को बाबा जीतो क्रिकेट क्लब ने पांच हजार रुपये में खरीद कर टीम में शामिल किया। सभी टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखा जाएगा। विजेता टीम को एक लाख और उपविजेता टीम को पचास हजार का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी पुरस्कृत होंगे। जिला प्रीमियर लीग में शामिल होने वाली टीम को बोली के जरिये खिलाड़ी को खरीदने के लिए 15 हजार रुपये मिलते हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित 12 टीमें -
विजयपुर वॉरियर्स, स्पार्टन क्रिकेट क्लब, भमाग क्रिकेट क्लब, रियासी रॉयल्स, गीता नगर पैंथर्स, बाबा जीतो क्लब, फाइटर इलेवन, सीसीसी सलाल, रियासी ईगल्स,. माहौर क्रिकेट क्लब, नेशनल क्रिकेट क्लब और सावलाकोट क्रिकेट क्लब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें