फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे के खिलाफ प्रतियोगिता, शैडो स्ट्राइक ने सात विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में नशे के खिलाफ क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले जारी है। सोमवार को वीर लाइन तथा शैडो स्ट्राइक के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन

शैडो स्ट्राइक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और वीर लाइन को बल्लेबाजी करने का मौका दिया।
वीर लाइन ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 54 रन बनाए, जिसमें अमजद ने 14 गेंद में 21 रन बनाए। गेंदबाज रिजवान और रंजीत ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शैडो स्ट्राइक की टीम ने 5.4 ओवर में ही सात विकेट से मैच जीत लिया। कनवर ने 15 गेंद में 24 रन बनाए। रिजवान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें