फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवानी क्रिकेट क्लब कटड़ा व स्कार्पियन क्लब अगले दौर में

विज्ञापन
उधमपुर: मैच खेलते हुए खिलाड़ी. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम में आयोजित टी20 क्रिकेट कार्निवल में मंगलवार को दो मुकाबले खेल गए। इनमें भवानी क्रिकेट क्लब कटड़ा और स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब ने शानदार जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला भवानी क्रिकेट क्लब कटड़ा और नाइट इलेवन के बीच खेला गया। मैच में कटड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पूरे 20 ओवर खेलकर आठ विकेट गंवाए और 138 बनाए। इसमें बल्लेबाज दर्शन ने 46 और विनय ने 29 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट इलेवन की टीम 20 ओवर में 128 रन ही बना सकी। इस तरह कटड़ा ने यह मैच 10 रनों से जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए दर्शन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मुकाबला स्कॉर्पियन क्रिकेट क्लब और सिंग्स क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। स्कार्पियन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 159 रन बनाए। इसमें अक्षित ने 64 गेंदों में 90 रनों की पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंग्स की टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना सकी। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए अक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें