फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के सिर सजा कटड़ा प्रीमियर लीग का ताज

विज्ञापन
5 नंवर मुकावले से पहले दोनो टीमे 6 नंवर मुकावला जीतने के वाद खिलाड़ा व अन्य नाचते हुए 7 नंवर जीत के व? - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कटड़ा प्रीमियर लीग का अंतिम मुकाबला दिल्ली ने जीतकर विजेता का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। इस मैच में दिल्ली ने राजोरी को मात्र 5 रनों के छोटे से अंतर से मात देकर पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये नकद पाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचीं हिल व्यू राजोरी और लाइफ केयर स्पाइन दिल्ली की टीमों के बीच मंगलवार को हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ। इसमें दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई, और पूरी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 136 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज विकास दीक्षित ने 32 और कुंवर पाठक ने 24 रनों का योगदान दिया। राजोरी के गेंदबाज राहुल ने 4 ओवरों में 33 रन देकर तीन और देवेंद्र ने 3 ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
दूसरी पारी में बल्लेबाज करने उतरी राजोरी की टीम इस लक्ष्य को नहीं भेद पाई। वह 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। इसमें बल्लेबाज रोहन कौल ने 37 रन और अभिमन्यु ने 28 रनों का योगदान दिया। वहीं, दिल्ली के गेंदबाज विकास दीक्षित ने 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। गेंदबाजी में विजन ने भी उनका बखूबी साथ दिया और 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटक लिए। टीम के लिए की गई इस शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने राजोरी को पांच रनों से मात दे दी।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विकास दीक्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरी सीरीज में 184 रन बनाने और 7 विकेट झटकने वाले दिल्ली के हरफनमौला खिलाड़ी अरुण चपराना को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। पुरस्कार के तौर पर उन्हें 51000 रुपये नकद और ट्राफी दी गई। आयोजकों ने विजेता टीम दिल्ली को पांच लाख रुपये और उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया।
-----
श्राइन बोर्ड के सीईओ थे मुख्यातिथि
इस रोमांचक मैच में श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष विमल इंदु, एसडीएम कटड़ा अंग्रेज सिंह, तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एसएचओ सुनील शर्मा, पूर्व मंत्री जुगल किशोर शर्मा, पार्षद अमरीश मगोत्रा, होटल व रेस्रा संघ के प्रधान राकेश वजीर, डीडीसी सदस्य, बीडीसी सदस्य, सरपंच, पंच, स्पोर्ट्स क्लब कटड़ा के अध्यक्ष बलीराम राणा, प्रधान सुनील डोगरा, अरुण शर्मा, वरिंदर केसर, रमणीक नवादा, रमेश गुग्गा, बृजमोहन, टिंकू वजीर, रकेश कुमार, आदि मौजूद थे।

5 नंवर मुकावले से पहले दोनो टीमे 6 नंवर मुकावला जीतने के वाद खिलाड़ा व अन्य नाचते हुए 7 नंवर जीत के व?- फोटो : KATRA

Next
AU ऐप में पढ़ें