फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा मुक्त भारत पर वीडियो बनाओ, 10 हजार का इनाम पाओ

Thu, 21 May 2026 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कंटेंट क्रिएटर्स, व्लॉगर्स, छात्र, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और आम नागरिक ले सकते हैं भाग
विज्ञापन

- जिला प्रशासन ने शुरू की कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता, 5 जून तक करें एंट्री सबमिट
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय कंटेंट क्रिएशन प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें कंटेंट क्रिएटर्स, व्लॉगर्स, छात्र, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और आम नागरिक भाग ले सकते हैं।
प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशैली और युवा जागरूकता विषय पर अधिकतम 3 मिनट का एमपी4 वीडियो बनाना होगा। वीडियो हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, डोगरी या किसी भी क्षेत्रीय भाषा में हो सकता है। रील, शॉर्ट फिल्म, टेस्टिमोनियल, इंटरव्यू, नुक्कड़ नाटक या स्टोरी टेलिंग फॉर्मेट में एंट्री भेजी जा सकती है।
विज्ञापन

फेसबुक-इंस्टा पर अलग विजेता, लाइक्स से होगा चयन

प्रतियोगिता के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए अलग-अलग विजेताओं का चयन किया जाएगा। विजेताओं का चयन अधिकतम लाइक्स, शेयर, कमेंट के आधार पर होगा। इसके अलावा क्रिएटिविटी, संदेश की स्पष्टता, सामाजिक प्रभाव और तकनीकी गुणवत्ता भी देखी जाएगी।
विज्ञापन


एंट्री जमा करने की शुरुआत 20 मई से 5 जून 2026 निर्धारित की गई है। वीडियो को अपने पब्लिक फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करें। आधिकारिक पेज जिला प्रशासन उधमपुर और सूचना उधमपुर को टैग करें। नशा मुक्त उधमपुर और जम्मू-कश्मीर का हैशटैग लगाएं। गूगल फॉर्म के जरिए लिंक सबमिट करें। क्यूआर कोड स्कैन कर फॉर्म भर सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल असली एंट्री स्वीकार की जाएंगी। आपत्तिजनक, कॉपीराइट कंटेंट या समय सीमा के बाद भेजी गई एंट्री अयोग्य घोषित कर दी जाएगी। प्रशासन को विजेता वीडियो को जनजागरूकता के लिए प्रयोग करने का अधिकार होगा।
इनाम की राशि
प्रथम पुरस्कार : 10,000
द्वितीय पुरस्कार : 5,000
तृतीय पुरस्कार : 3,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें