उधमपुर। उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला न्यायालय उधमपुर में सात जुलाई से कामकाज सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा, जबकि न्यायालय सत्र की कार्रवाई सुबह 10 बजे से जारी होगी।
उच्च न्यायालय की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक उधमपुर जिला कोर्ट परिसर में आफिस संबंधी कामकाज का पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक जारी रहेंगे और दोपहर एक से दो बजे तक लंच का समय रहेगा। इसके बाद दूसरे सत्र में दोपहर बजे से 4:30 बजे तक कर्मचारी फिर से काम पर मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा कोर्ट परिसर की कार्रवाई को लेकर पहला सत्र सुबह 10 बजे शुरू होगा और दोपहर एक बजे ब्रेक होगी। दोपहर एक से दो बजे तक लंच के बाद दो से चार बजे तक दूसरा सत्र जारी रहेगा। यह निर्देश सात जुलाई से लागू होंगे।