फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोफड में तेंदुए के हमले से दंपती घायल

Sat, 06 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर तहसील के जोफड गांव में शुक्रवार को तेंदुए ने हमला करके दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें रामनगर के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में बाबू राम (49) पुत्र शिव राम और उनकी पत्नी गुड्डी देवी (40) शामिल हैं।
विज्ञापन


बाबूराम के बच्चे जानवरों को चरा रहे थे, तभी गांव के लोगों ने तेंदुए को गांव मे देखा, गांव के लोगों ने शोर मचा दिया। इस बात का पता बाबू राम तथा गुड्डी देवी को लगा तो वो अपने बच्चों को तेंदुऐ से बचाने के लिए घर से भागे, मगर वो अपने बच्चों के पास पहुंचे भी नहीं थे कि तेंदुए ने रास्ते में बाबू राम पर हमला कर दिया।

बाबूराम पर हमला होते देेख गुड्डी देवी बाबूराम को बचाने के लिए आई तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया। लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायलों का उपचार रामनगर के उप जिला अस्पताल में चल रहा है। तेंदुए के हमले के बाद जोफड गांव में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना था कि गांव में तेंदुए की संख्या बढ़ रही है, जिससे गांव में हर वक्त डर का माहौल बना रहता है। पहले तो तेंदुए शाम को ही दिखाई देते थे, मगर अब तो दोपहर को ही गांव में आ जाते है। जिस तरह से तेंदुए इंसानों पर हमला करने लगे हैं, ऐसे में उनका घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें