फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 और लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। शनिवार को कुल 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद ही इस पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। नववर्ष के साथ ही संक्रमितों की संख्या में भी बढ़ोतरी होना शुरू हो गई थी और अब इसको लेकर प्रशासन ने अब सख्ती करना भी शुरू कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद मामले कम होने के बजाए बढ़ते जा रहे हैं। कई सरकारी अधिकारी संक्रमित पाए जा रहे हैं।
शुक्रवार को जिले में एडीडीसी और एसीडी सहित कुल 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। शनिवार को इनकी संख्या 17 रही है। सबसे अधिक मेडिकल ब्लाक टिकरी में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिनैनी में चार, शहर के अंदर चार और रामनगर व पंचैरी में एक-एक संक्रमित पाया गया है। इनकी संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ ही प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को चार लोग कोरोना को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। इससे थोड़ी राहत भी मिली है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11556 हो गई है। इनमें से 11341 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 139 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 76 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें