जिला में वीरवार को शाम तक कुल 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ 6 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब भी रहे हैं। जिला में 65 सक्रिय मामले अभी शेष हैं।
गौरतलब है कि जहां मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में कमी आई थी। वहीं वीरवार को फिर से कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है। वीरवार को कुल 11 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
तीन लोग टिकरी, एक चिनैनी, चार रामनगर में, तीन लोग बसंतगढ़ में संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही 06 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में भी कामयाब रहे हैं। संवाद