फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लोग संक्रमित, 19 ने दी कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामलों में बुधवार को कमी आई है। शाम तक जिले में कुल छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ 19 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने के साथ सक्रिय मामले कम हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में अचानक से ही कोरोना के मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी और दस लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके साथ करीब एक महीने के बाद कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी। लेकिन बुधवार को दूसरे ही दिन कोरोना के मामलों में कमी हो गई है।
कुल छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार लोग बसंतगढ़ में, एक टिकरी में और एक सुरक्षाकर्मी संक्रमित पाया गया है। 19 लोग कोरोन को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 11213 हो गए हैं। 11021 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। 132 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के कुल 60 सक्रिय मामले बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें