फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवान सहित दो लोग पाए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में शनिवार को थोड़ी गिरावट हुई है। शाम तक सीआरपीएफ के जवान सहित दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। दूसरा पॉजिटिव जम्मू में किराए पर रहता है और जम्मू में ही इसका रैंडम सैंपल लिया गया था। दिन भर केवल दो पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हा रही है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ती जा रही है। सप्ताह के अंदर ही जिले में 60 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और इनकी संख्या में बढ़ोतरी लगातार जारी है। सप्ताह के अंदर एक दिन ऐसा भी निकाला, जिस दिन 33 पॉजिटिव मामले सामने आए और इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद गई।
शुक्रवार को चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए, वहीं शनिवार को केवल दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें एक सीआरपीएफ का जवान है, जोकि कुछ दिन पहले ही छुट्टी काट कर उधमपुर में ड्यूटी पर लौटा था। इसका कोरोना टेस्ट जम्मू रेलवे स्टेशन पर हुआ और उधमपुर पहुंचने पर इसको क्वारंटीन कर लिया गया। वहीं, दूसरा पॉजिटिव रैंडम सैंपलिंग में सामने आया है। उधमपुर निवासी व्यक्ति जम्मू में किराये पर रह रहा था और इसका जम्मू में ही कोरोना टेस्ट हुआ। इसकी रिपोर्ट जब पॉजिटिव आई तो इसको उपचार के लिए उधमपुर में बनाए कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 388 हो गई है। 17 जुलाई तक जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले 322 थे, लेकिन सप्ताह के बाद शनिवार को इनकी संख्या 388 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें