फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनैनी में घाटी की ओर से आ रहे वाहन चालकों की स्क्रीनिंग जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन और भी सतर्क हो गया है। इसके तहत घाटी और चिनाब वैली की ओर से आने वाले बड़े वाहनाें के चालकों और सहचालकों की स्क्रीनिंग की जा रही है। कोई लक्षण मिलने पर जहां उन्हें क्वारंटीन किया जा रहा है वहीं, कोरोना से बचने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। वीरवार को इसी कड़ी में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से हाईवे पर शेड के पास चालकों और सहचालकों की जांच की गई।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद डॉक्टर रोहित शर्मा, एनसीडी काउंसलर अरविंद माथुर, फार्मासिस्ट साजिद इकबाल, सीनियर डेंटल सुपरवाइजर कर्ण सिंह ने वाहन चालकों की जांच की। वहीं, कोरोना के लक्षण नहीं मिलने पर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। मौके पर ही उन्हें समाजिक दूरी बनाए रखने, मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने सहित बार-बार साबुन से हाथ धोने के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें