उधमपुर/रामबन। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं रामबन के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने उपराज्यपाल से रामबन जिले में इंटर-डिस्ट्रिक्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधाओं को फिर से शुरू करने की मांग उठाई है। क्योंकि अधिकांश लोग रोजगार के लिए छोटी परिवहन प्रणालियों से जुडे़ हुए हैं। वीरवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों को छोड़कर सख्त प्रोटोकॉल लागू कर इंटर-डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट मूवमेंट को अनुमति दी जानी चाहिए। क्योंकि बैंक से ऋण लेने वाले छोटे और दैनिक यात्री ट्रांसपोर्टर्स आर्थिक रूप से काफी पीड़ित हैं। इसके अलावा इसके बंद रहने से आम आदमी, छात्र, रोगी, कर्मचारी और कई अन्य लोग लंबे समय से परेशान हैं। ड्राइवर बेरोजगार होने के साथ साथ अपने वाहनों की किस्तों का भुगतान करने में असमर्थ होने की वजह से परेशान हैं। इसलिए उनकी मांग है कि उन्होंने कहा कि इन छोटे ट्रांसपोर्टरों को तत्काल वित्तीय सहायक और राहत पैकेज दिए जाने चाहिए।