भद्रवाह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भद्रवाह की नगर इकाई की ओर से 29 अप्रैल से वार्डों में दवाई का छिड़काव करने का अभियान जारी है।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं भद्रवाह नगर इकाई की कोषाध्यक्ष कशिश गुप्ता ने बताया कि कोरोना मामलों में बढ़ोतरी के चलते सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 50 प्रतिशत क्षेत्र में दवाई का छिड़काव करवाया जा चुका है। एबीवीपी की नगर सैनिटाइजेशन अभियान टीम के राजीव शर्मा, शाफिया भट, मोनिका आर्यन, आशु भारद्वाज, ममता चंद्र, राजीव शर्मा, स्मृति राठौर, अंकित सिंह अभियान में सहयोग दे रहे हैं।