उधमपुर। जिले में सोमवार को साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। दो दिन के बाद वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। शहर के आदर्श कालोनी के अंदर विशेष तौर पर वैक्सीन शिविर का आयोजन कर कई लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
जिले में वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। धीरे-धीरे स्वास्थ्य विभाग निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचता जा रहा है। हालांकि छुट्टी के दिन वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आ रही है। शनिवार और रविवार को वैक्सीन लगवाने लोगों की संख्या में कमी आई, लेकिन सोमवार को इनकी संख्या साढ़े तीन हजार को पार कर गई। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार शाम तक जिले में कुल 3675 लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली है। 18 से 44 आयु वर्ग में 1301 लोगों को पहली और 1662 लोगों को दूसरी, 45 से 60 आयु वर्ग में 124 लोगों को पहली और 439 को दूसरी, 32 वरिष्ठ नागरिकों को पहली और 117 को दूसरी डोज लगाई गई है।