फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके बैंक में कोरोना संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद बैंक

विज्ञापन
उधमपुर: हाउसिंग कॉलोनी द्भद्म बैंक की ब्रांच में कोविड-19 पॉजिटिव केस आने से बैंक को किया गया बंद. - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर बैंक की हाउसिंग कॉलोनी शाखा में कोरोना संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद बैंक को बंद कर दिया गया है। बैंक के बंद होने के बाद लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। हालांकि, बैंक मैनेजर का कहना है कि मंगलवार को सैनिटाइज करने के बाद बैंक खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बैंक का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया था। जब शाखा प्रबंधक अनिल पाबा को इसका पता चला तो उन्होंने सभी कर्मचारियों के आरटीपीसीआर टेस्ट करवाए। इन कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को सामने आई, जिसमें बैंक के पांच और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए। जब शाखा प्रबंधक को पता चला तो तुरंत बैंक को बंद करने का आदेश दिया। कुछ समय बाद बैंक को बंद कर दिया।
संक्रमित कर्मचारियों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। वहीं, बैंक में बहुत से उपभोक्ता सुबह ही पहुंच गए थे। जब उनको बैंक बंद होने की जानकारी मिली तो निराश हो गए और घरों को लौट गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि संक्रमितों के संपर्क में रहने वाले कई लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। कर्मचारियों के संक्रमित होने के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। मंगलवार को बैंक को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जाएगा, और इसको खोलने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें