फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कुल 125 लोग पाए गए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में शनिवार को कुल 125 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 21 लोग बाहरी राज्यों से लौटने पर संक्रमित मिले। इस वर्ष यह दूसरा मौका है जब सौ से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में रहने वाले 467 लोगों को आइसोलेट भी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हर रोज 50 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि, कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। संक्रमितों का पता लगाने के लिए प्रशासन हर रोज साढ़े तीन हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट कर रहा हैं। इसी दौरान शनिवार को 125 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे अब कुछ और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनने की संभावना बढ़ गई है।
टिकरी में 32, चिनैनी में 19, रामनगर में 18, पंचैरी में दो, मजालता में छह और उधमपुर शहर में 48 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ आठ लोग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 12042 हो गए हैं। इनमें से 11402 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। वहीं, 141 की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में अब 499 मामले सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें