उधमपुर के जिला अस्प्ताल में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। शाम तक चली प्रक्रिया में कुल 3471 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग ने घरों में जाकर भी लोगों को वैक्सीन लगाई।
एक बार फिर से पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। इसका कारण ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगना ही है। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग निर्धारित लक्ष्य के करीब पहुंचता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को 2092 लोगों ने पहली और 944 ने दूसरी खुराक ली। 45 से 60 आयु वर्ग में 86 लोगों ने पहली और 271 ने दूसरी, वहीं 60 से अधिक आयु वर्ग में 18 लोगों ने पहली और 60 ने दूसरी डोज लगवाई।
रामनगर तहसील में सबसे अधिक 1395 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। जबकि जिला अस्पताल में सबसे कम कुल 128 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। जिले में अभी तक कुल 590587 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 394948 लोगों को पहली और 195639 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। पहली डोज में 93.83 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है, जबकि दूसरी डोज कुल 46.48 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 26400 डोज उपलब्ध थीं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य विभाग के पास वैक्सीन की कमी नहीं होगी।